अब फिर से कदम उठाने का समय आ गया है! अब समय है कि हम अपनी दुनिया की किस्मत अपने हाथों में लें! हम सब मानते हैं कि ग्रह की विमुक्ति की प्रक्रिया में बहुत समय लग रहा है। यह हमारे पास ग्रह की विमुक्ति की प्रक्रिया को सामूहिक रूप से तेज़ करने और इस ग्रह के लिए 12:21 असेंशन पोर्टल के दूसरे भाग को खोलने में मदद करने का मौका है। इसलिए, हम जुलाई में होने वाले बड़े ज्योतिषीय संयोगों का फ़ायदा उठाकर एक पोर्टल बनाएंगे, जिसके ज़रिए हम अपनी चेतना को एक करेंगे और उस प्रक्रिया को शुरू करेंगे जो ग्रह के लिए असेंशन टाइमलाइन को बेहतर बनाएगी।
इस आक्टिवेशन को करने के लिए हम 1,44,000 लोगों की ज़रूरी संख्या तक पहुँच सकते हैं! इससे दुनिया भर में ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी हीलिंग चैन रिएक्शन (उपचार की श्रृंखला प्रतिक्रिया) पैदा होगी।
वैज्ञानिक अध्ययनों ने पुष्टि की है कि सामूहिक ध्यान हमारी वास्तविकता पर असर डालते हैं: https://portal5555.blogspot.com/2025/05/mass-meditation-field-research-essay.html?m=1
https://massmeditationmap.blogspot.com/2025/03/quantum-depth-unlocking-planetary.html
इसे वायरल करें! इसे दुनिया भर में साझा करें! इसे अपनी वेबसाइटों और ब्लॉगों पर पोस्ट करें! अगर आप किसी वैकल्पिक मीडिया (alternative media ) आउटलेट को जानते हैं, तो आप उन्हें यह भेज सकते हैं। आप इन्फ्लुएंसर्स से संपर्क करके उनसे इसमें भाग लेने और इस जानकारी को साझा करने के लिए कह सकते हैं। आप दुनिया के अपने हिस्से में इसे करने वाले लोगों के स्थानीय समूह के लिए एक Facebook इवेंट बना सकते हैं। हमें इस इवेंट के लिए एक मुख्य Facebook समूह की भी ज़रूरत है। आप इसे X, Instagram, Tik Tok पर साझा कर सकते हैं… आप इसके बारे में एक वीडियो बना सकते हैं और उसे Youtube, Rumble, Vimeo पर पोस्ट कर सकते हैं…
जब मैं 9th जून को यह लिख रहा हूँ, तो शुक्र और बृहस्पति का संयोजन (conjunction) हो रहा है, ठीक वैसा ही जैसा पिछले साल 12th अगस्त को हुआ था। यह मिलन प्यार भरी खुशी और आनंद की ऊर्जा लाता है और अच्छी खबर और सच्ची उम्मीद लेकर आता है। 11:11 का दरवाज़ा 1992 और 2024 के बीच खुला था और इसने कॉस्मिक अंतःकरण की 11वीं किरण को स्थापित किया था। 12:21 का दरवाज़ा 21st अगस्त, 2025 को खुलना शुरू हुआ और इसे 25th जुलाई, 2026 को अगला अपग्रेड मिलेगा। 12:21 का दरवाज़ा कॉस्मिक पैराडाइज़ की 12वीं किरण को स्थापित करेगा।
24th मई को, ‘नए स्वर्ग’ (New Heaven) और ‘नई पृथ्वी’ (New Earth) की चाबियों को एक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसने लर्कर की वजह से बने क्वांटम फील्ड की उस अंदरूनी परत को उजागर कर दिया है, जो पृथ्वी की सतह से 30 मीटर नीचे मानसिक, आस्ट्रल, ईथरिक और भौतिक स्तरों पर मौजूद है। यह नरक जैसी परत यहाँ पिछले 26,000 सालों से है और इंसानी दुख-तकलीफों की मुख्य वजह बनी हुई है। 9th जुलाई के बाद, प्रकाश बालों (Light Forces) उस फील्ड को हटाना शुरू कर देंगे ताकि 25th जुलाई को हमारी आक्टिवेशन के लिए जगह बन सके।
जुलाई में एक के बाद एक बहुत बड़े ज्योतिषीय संयोग (astrological configurations) होने वाले हैं:

16th जुलाई को 1:58 AM IST (15th July 8:28 PM UTC) पर ‘यूरेनस-नेपच्यून सेक्सटाइल’ (Uranus Neptune sextile) होगा, जो अचानक आध्यात्मिक जागृति का संकेत है। यह हमारे पहले बूस्टर मेडिटेशन का समय होगा।
18th जुलाई को 10:15 AM IST (4:45 AM UTC) पर ‘यूरेनस-प्लूटो ट्राइन’ (Uranus Pluto trine) होगा, जो क्रांतिकारी आध्यात्मिक बदलाव का संकेत है। यह हमारे दूसरे बूस्टर मेडिटेशन का समय होगा।
20th और 21st जुलाई के बीच 28 घंटों के दौरान, बृहस्पति (Jupiter) तीन मजबूत ज्योतिषीय स्थितियाँ बनाएगा। पहला, 20th जुलाई को 7:23 AM ‘बृहस्पति-नेपच्यून ट्राइन’ (Jupiter Neptune trine) होगा, जो सामंजस्यपूर्ण और दूरदर्शी ऊर्जा लाएगा। फिर 20th जुलाई को 2:45 PM ‘बृहस्पति-प्लूटो अपोजिशन’ (Jupiter Pluto opposition) होगा, जो मानवता के चेतन और अवचेतन मन के बीच एक शक्तिशाली तनाव पैदा करेगा। उस तनाव का एक हिस्सा उसी क्षण सुलझ जाएगा ताकि हमारी मुख्य ‘आक्टिवेशन’ के लिए जगह बन सके। फिर आखिर में 21st जुलाई को 4:41 PM IST (11:11 AM UTC) पर ‘बृहस्पति-यूरेनस सेक्सटाइल’ (Jupiter Uranus sextile) होगा, जो अचानक बड़ी सफलताएँ (breakthroughs) लाएगा। ‘बृहस्पति-यूरेनस सेक्सटाइल’ का वह क्षण हमारे तीसरे बूस्टर मेडिटेशन का समय होगा।
उस क्षण, प्रसिद्ध ‘बारबॉल्ट बास्केट’ (Barbault basket) सक्रिय हो जाएगा: https://www.yourtango.com/zodiac/andre-barbault-basket-prediction-july-very-good-news
इस लेख के लिखे जाने से ठीक 40 साल पहले, 9th जून 1986 को, आखिरी बार सटीक ‘नेपच्यून-प्लूटो सेक्सटाइल’ हुआ था। उस पल ने जागृति के उस लंबे दौर को पूरा किया जो 1950 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ था।
अब, 25th जुलाई 2026 को चार दशकों के बाद नेपच्यून और प्लूटो के बीच पहला सटीक ‘सेक्स्टाइल’ बनेगा। इससे ‘गोल्डन एज’ (स्वर्ण युग) की ऊर्जाएँ फिर से आने लगेंगी: http://donlehmanjr.com/Astrology/AstroLetters/astroletter9%20Pattern%20of%20Hope
वह दिन मायान कैलेंडर के ‘डे आउट ऑफ़ टाइम’ (समय से बाहर का दिन) का भी दिन होगा: https://tribalalchemy.medium.com/july-25th-a-day-out-of-time-in-the-mayan-calander-26b5627dd127
https://www.crystalinks.com/dayoutoftime.html
नेपच्यून और प्लूटो के सेक्स्टाइल का सटीक समय 25th जुलाई को IST के अनुसार 11:23 AM IST (5:53 AM UTC) होगा।
यह वह पल है जब नए स्वर्ग और नई पृथ्वी का मिलन इतना मज़बूत हो जाएगा कि पृथ्वी की सतह पर मौजूद 30 मीटर की ‘नरक जैसी परत’ (hell layer) में नरक को स्वर्ग में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। नरक से स्वर्ग में बदलना असल में क्वांटम फ़ील्ड में होने वाले बदलाव हैं जो ‘अंटारियन कन्वर्ज़न’ (Antarion Conversion) के 12:21 कन्वर्ज़न ज़ोन (Conversion zone) से गुज़रते हैं, और इस तरह नरक जैसी स्थितियों को स्वर्ग जैसी स्थितियों में बदल देते हैं।
ग्रह की सतह पर हर स्थिति के कई संभावित नतीजे हो सकते हैं, जो फ़्री विल वेक्टर फ़ील्ड इक्वेशन (free will vector field equations) से तय होते हैं और अंटारियन कन्वर्ज़न के कोन (cone) के अंदर की ओर जाने वाले ढलान (ingoing slope) से सीमित होते हैं। जब ‘फ़्री विल वेक्टर’ 12:21 कन्वर्ज़न ज़ोन में मिलते हैं, तो वेव फ़ंक्शन खत्म हो जाता है और स्थिति सामने आती है। इससे अंटारियन कन्वर्ज़न के कोन का बाहर की ओर जाने वाला ढलान (outgoing slope) खुलता है, जिससे नई संभावनाएँ और नई टाइमलाइन बनती हैं।

गोल्डन टाइमलाइन सबसे सर्वोत्तम टाइमलाइन है, जिसे अंटारियन कन्वर्ज़न के कोन्स के अंदर ‘पैपस के कोनिकल स्पाइरल’ (conical spiral of Pappus) के रास्ते के तौर पर परिभाषित किया गया है: https://mathcurve.com/courbes3d.gb/spiraleconic/pappus.shtml
यह उस सबसे सर्वोत्तम रास्ते को बताता है जिसमें स्थितियाँ अपने आप सुलझ जाती हैं। अंटारियन कन्वर्ज़न का अंदर की ओर जाने वाला ढलान (जिसे deviation of cone या विचलन का कोन भी कहते हैं) उन सभी चीज़ों का एक कॉम्बिनेशनल मैट्रिक्स (combinatorial matrix) होता है जो किसी खास स्थिति में हो सकती हैं। 12:21 कन्वर्ज़न ज़ोन के ज़रिए उस मैट्रिक्स को लगातार फ़िल्टर करके, ‘परमात्मा’ (Absolute) 25th जुलाई के बाद इस ग्रह की सतह पर मौजूद स्थितियों के लिए डिविएशन के कोन्स को छोटा करना और संभावित बुरे नतीजों को खत्म करना शुरू कर देगा।
व्यावहारिक रूप से कहें तो, 25th जुलाई के बाद नरक से स्वर्ग में बदलने की प्रक्रिया बुरी स्थितियों के समुच्चय और उपसमुच्चय को नॉन-लीनियर तरीके से बदलना शुरू कर देगी, जिसमें कुछ बुरी स्थितियों के समुच्चय दूसरों से पहले सुलझ जाएँगे। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक सारा अंधेरा खत्म न हो जाए, सारा दुख बदल न जाए और ग्रह आज़ाद न हो जाए।

इस प्रक्रिया का एक पहलू इस ग्रह के लिए ‘इवेंट’ और ‘असेंशन’ प्लान का अपडेट और अपग्रेड होना होगा।
हम 25th जुलाई को सुबह 11:23 AM IST (5:53 AM UTC) पर अपना 12:21 असेंशन पोर्टल आक्टिवेशन करेंगे। आप अपने टाइम ज़ोन के हिसाब से ध्यान का समय यहाँ देख सकते हैं: https://www.timeanddate.com/worldclock/fixedtime.html?msg=12%3A21+ASCENSION+PORTAL+ACTIVATION+PART+2&iso=20260725T0753&p1=195
निर्देश:
- अपनी चेतना को शांत स्थिति में लाने के लिए खुद की तकनीक का इस्तेमाल करें।
- अपना इरादा बताए। 12:21 असेंशन पोर्टल आक्टिवेशन में सहायता करने के लिए इस ध्यान को एक उपकरण के रूप में उपयोग करें।
- ध्यान के दौरान और उसके बाद अपने चारों ओर एक सुरक्षा का घेरा बनाने के लिए वायलेट फ्लेम को उसकी प्राथमिक स्रोत से आह्वान करें। उससे ऐसी किसी भी चीज़ को रूपांतरित करने के लिए कहें जो प्रकाश की सेवा नहीं करते है।
- कल्पना करें कि नए स्वर्ग की दूधिया नीली रोशनी की एक लहर आसमान से आपके ह्रदय चक्र में उतर रही है, और प्रकाश के सभी ब्रह्मांडीय जीव इस प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं। कल्पना करें कि नई पृथ्वी की एमराल्ड हरी रोशनी की एक लहर पृथ्वी से ऊपर उठके आपके ह्रदय चक्र में प्रवेश कर रही है, और प्रकाश के सभी भूमिगत जीव इस प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं। कल्पना करें कि दोनों ऊर्जाएँ आपके दिल में विलीन हो रहे हैं और आपके चारों ओर स्वर्ग जैसा दूधिया नीली-हरी ऊर्जा का एक घेरा बना रही हैं। अपनी गोल्डन टाइमलाइन की कल्पना करें—वह परिपूर्ण ज़िंदगी जो आप हमेशा से चाहते थे, वो आपके लिए खुलासा हो रही है ।
- कल्पना करें कि पृथ्वी पर घटनाओं का क्रम सबसे सकारात्मक टाइमलाइन की ओर बढ़ रहा है, और ग्रह की गोल्डन टाइमलाइन में बदल रहा है। कल्पना करें कि नए स्वर्ग की दूधिया नीली रोशनी और नई पृथ्वी की एमराल्ड हरी रोशनी सभी असमानताओं को हील कर रही है, सभी दुखों को दूर कर रही है, गरीबी को मिटा रही है और पूरी मानवता के लिए समृद्धि ला रही है। कल्पना करें कि मानवता की एक बड़ी आध्यात्मिक जागृति और एक नए पुनर्जागरण (New Renaissance) के जन्म हो रहे है। कल्पना करें कि एज ऑफ़ अक्वेरियस (कुंभ युग) के एक नए भव्य ब्रह्मांडीय चक्र की शुरुआत हो रहा है, जो पृथ्वी पर सभी जीवों के लिए शुद्ध प्रकाश, प्रेम और खुशी लेकर आ रहा है।
हमारे ध्यान के लिए सुझाया गया समय 20 मिनट है।
12:21 एसेंशन पोर्टल आक्टिवेशन पार्ट 2 के बारे में अपडेट: http://2012portal.blogspot.com
