यूनिवर्स अर्थ लाइब्रेरी द्वारा कोबरा ईमेल इंटरव्यू 27 फरवरी, 2026

UEL: हमें बहुत प्रसन्नता है कि Universe Earth Library चीन के लाइटवर्कर समुदाय के साथ एक लिखित साक्षात्कार में Cobra को आमंत्रित कर सका है। पिछले कई वर्षों में चीन ने कई चुनौतियों का सामना किया है—चाहे वह लाइटवर्कर समुदाय के भीतर की हों या व्यापक सामाजिक वातावरण से जुड़ी हों। इस साक्षात्कार के माध्यम से हम आशा करते हैं कि Cobra और चीन के लाइटवर्करों के बीच संचार और परस्पर संवाद को मजबूत किया जा सके, भविष्य में सहयोग के लिए संपर्क बनाया जा सके, और एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझा जा सके, ताकि अधिक प्रकाश (Light) चीन और पूरे पृथ्वी पर स्थापित किया जा सके।

यह साक्षात्कार प्रश्नों के लिए खुले आमंत्रण के माध्यम से आयोजित किया गया था। हमने चीन के लाइटवर्करों को अपने प्रश्न भेजकर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, ताकि हर कोई इस संवाद में भाग pले सके। यदि आपका प्रश्न नहीं चुना गया तो , कृपया निराश न हों। हर वास्तविक या यथार्थ प्रश्न का अपना महत्व होता है और वह देखे जाने के योग्य है। संभव है कि भविष्य में वह किसी अन्य रूप में फिर से सामने आए और उन लोगों तक पहुँचे जिन्हें उसकी सबसे अधिक आवश्यकता हो।

चूँकि चीन के लाइटवर्कर समुदाय ने अतीत में कई गलतियाँ और अप्रिय अनुभव संचित किए हैं, इसलिए हम निम्नलिखित बात स्पष्ट करना चाहते हैं: Universe Earth Library किसी भी व्यक्ति, समूह या संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। हम स्वयं को केवल एक सूचना मंच के रूप में स्थापित करते हैं, जिसका उद्देश्य समाचार को व्यवस्थित करना और साझा करना है। हम सभी को स्वतंत्र सोच और तर्कसंगत विवेक बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि वे उन मूल बात को निकाल सकें जो स्पष्ट समझ और बेहतर संवाद में सहायता करें, और जिन्हें संदर्भ तथा क्रॉस-चेक के लिए उपयोग किया जा सके।

एक बार फिर, हम इस संवाद में भाग लेने के लिए Cobra का हृदय से धन्यवाद करते हैं, और उन सभी योगदानकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने प्रश्न भेजे और पढ़ने के लिए अपना समय दिया। हम आशा करते हैं कि यह लिखित साक्षात्कार एक ब्रिज और एक प्रकाश दोनों के रूप में कार्य करेगा—जिससे हमारे समुदाय में गलतफहमियाँ कम हों, पारस्परिक समझ गहरी हो, और हम कम घर्षण तथा अधिक व्यावहारिक प्रगति के साथ आगे बढ़ सकें।

ग्रह स्थिति

प्रश्नकर्ता: सतह पर मौजूद Lurker / मानवता की उलझाव असामान्यता (entanglement anomaly) के संबंध में—क्या यह संभव है कि इस वर्ष मार्च के बाद हम कोई महत्वपूर्ण प्रगति देख सकेंगे?

Cobra: इतनी जल्दी महत्वपूर्ण प्रगति होने की संभावना कम है। इसमें थोड़ा और समय लगेगा।

प्रश्नकर्ता: हम पिछले वर्ष 12 जून को प्रकाशित “End of Darkness” अपडेट में उल्लेखित खुफिया जानकारी के बारे में पूछना चाहते हैं:
“Light Forces अब एक बहुत ही अंधेरे नेटवर्क को साफ़ कर रहे हैं, जिसके बारे में अब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वह नेटवर्क किसी दूसरे ब्रह्मांड से उत्पन्न हुआ है, और वह ब्रह्मांडीय बुराई (cosmic evil) का स्रोत है, तथा Lurker और डार्क एनर्जी के साथ उलझा हुआ है।”
क्या “उस बहुत अंधेरे नेटवर्क” और “ब्रह्मांडीय बुराई के स्रोत” के बारे में आप कोई जानकारी साझा कर सकते हैं?

Cobra: नहीं।

प्रश्नकर्ता: पिछले वर्ष 11 नवंबर के आपके अपडेट में आपने उल्लेख किया था कि जब ATVOR / VENTLA पृथ्वी पर अवतरित होगा, तो बहुत रोचक घटनाएँ होंगी। क्या इस ऑपरेशन की प्रगति के बारे में इस समय आप कुछ साझा कर सकते हैं?

Cobra: नहीं।

प्रश्नकर्ता: क्या यह संभव है कि इस वर्ष हम ऐसे महत्वपूर्ण प्रगति देख सकेंगे, जिन्हें आम जनता भी स्पष्ट रूप से महसूस कर सके?

Cobra: हाँ, यह निश्चित रूप से संभव है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है।

Silver Photo: Reuters
Silver Photo: Reuters
Gold @Getty Images
Gold @Getty images

प्रश्नकर्ता: हाल ही में बहुत से लोग चाँदी (silver) खरीद रहे हैं, जिसके कारण भौतिक चाँदी की कमी हो रही है और अमूल्य धातुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। क्या यह प्रक्रिया Event तक जारी रहेगी, और क्या इससे Event की समय-रेखा तेज़ हो सकती है?

Cobra: चाँदी की कीमत बहुत अस्थिर है क्योंकि इसमें हेरफेर किया जा रहा है, लेकिन दीर्घकाल में इसकी कीमत निश्चित रूप से बढ़ेगी। Event का समय चाँदी की कीमत पर निर्भर नहीं करता, लेकिन चाँदी के सिक्कों की कीमत में घातीय (तेज़) वृद्धि इस बात का संकेत है कि हम Event के करीब पहुँच रहे हैं।

प्रश्नकर्ता: क्या हाल ही में चाँदी की कीमतों में आई बढ़ोतरी के पीछे Light Forces का कोई कार्यवाही है?

Cobra: नहीं, यह प्रणाली (system) पर विश्वास के टूटने की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है।

प्रश्नकर्ता: पृथ्वी की सतह पर Light Forces के हस्तक्षेप के संबंध में—क्या प्रगति सुचारू रूप से चल रही है? क्या इस समय कोई जानकारी साझा की जा सकती है?

Cobra: यह निश्चित रूप से सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। जब मेरे पास साझा करने योग्य कोई महत्वपूर्ण समाचार होगा, तो मैं उसे अपने ब्लॉग में शेथर करूँगा।

प्रश्नकर्ता: Brotherhood of Death (Illuminati और Black Nobility) की वर्तमान स्थिति क्या है? क्या उनके पास अभी भी महत्वपूर्ण प्रभाव है?

Cobra: हाँ, क्या यह स्पष्ट नहीं है?

प्रश्नकर्ता: Aldebarans की उस योजना के संबंध में कोई नई प्रगति हुई है जिसमें Trump और Elon Musk शामिल हैं?

Cobra: पर्दे के पीछे ऑपरेशन जारी हैं, सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

प्रश्नकर्ता: अब तक Aldebarans ने कौन-से परिणाम प्राप्त किए हैं जिन्हें सार्वजनिक रूप से साझा किया जा सकता है?

Cobra: फरवरी में Disclosure की दिशा में आगे बढ़ाना।

रात के आकाश के नीचे, एक लाइटवर्कर एक्वामरीन (Aquamarine) और ध्यान के माध्यम से तारामंडलीय यानों (starships) से जुड़ता है।
रात के आकाश के नीचे, एक लाइटवर्कर एक्वामरीन (Aquamarine) और ध्यान के माध्यम से तारामंडलीय यानों (starships) से जुड़ता है।

प्रश्नकर्ता: पिछले वर्ष 11 नवंबर के आपके अपडेट में आपने उल्लेख किया था:
“Pleiadians ने यह संप्रेषित किया है कि वे पृथ्वी की सतह की जनसंख्या के सामने अपने मदरशिप बेड़े (fleet of motherships) का सामूहिक प्रदर्शन करना चाहते हैं, और वे निकट भविष्य में ऐसा कर भी सकते हैं या नहीं भी कर सकते।”
क्या इस प्रक्रिया को तेज़ करने में हम कुछ कर सकते हैं? जैसे कि Aquamarine ध्यान के माध्यम से बेड़े से जुड़ना या Aquamarine को बरी( bury) करना?

Cobra: अपने ध्यान में Pleiadians से जुड़िए।

प्रश्नकर्ता: पिछले वर्ष Kyoto Ascension Conference में आपने Aldebarans की योजना का उल्लेख किया था, जिसमें लगभग यह बताया गया था कि Aldebarans पृथ्वी की सैन्य वर्दी में स्वयं को छिपाकर एक छोटे देश पर नियंत्रण प्राप्त करेंगे और फिर एक टीवी स्टेशन का उपयोग करके Disclosure संबंधी जानकारी का प्रसारण शुरू करेंगे।
क्या यह योजना अभी भी लागू किए जाने की एक संभावित विकल्प है? और वर्तमान में इस परिदृश्य को उपयोग करने की संभावना कितनी अधिक है?

Cobra: यह अभी भी इसकी संभावना है।

प्रश्नकर्ता: Event होने से पहले, क्या यह संभव है कि पहले एक वित्तीय पतन (financial collapse) हो जाए और उससे सकारात्मक Quantum Financial System पहले ही सक्रिय हो जाए? इस परिदृश्य की संभावना कितनी है?

Cobra: यह परिदृश्य बहुत ही कम संभावना वाला है।

प्रश्नकर्ता: पिछले वर्ष 26 दिसंबर के आपके अपडेट में आपने उल्लेख किया था:
“ग्रहों की ऊर्जा ग्रिड (planetary energy grid) के लिए प्रकाश और अंधकार के बीच एक युद्ध चल रहा है, और समय-रेखा (timeline) के लिए भी एक युद्ध चल रहा है।”
क्या वर्तमान में Light Forces बढ़त हासिल कर रहे हैं?

Cobra: Light Forces धीरे-धीरे बढ़त हासिल कर रहे हैं।

प्रश्नकर्ता: पिछले नवंबर के आपके अपडेट में आपने कहा था कि इस जनवरी में हम कई प्रकार की उन्नत तकनीकों (advanced technologies) को देखेंगे। क्या उन तकनीकों में से कोई अभी तक रिलीज/जारी की गई है? यदि हाँ, तो वे कौन-सी हैं?

Cobra: उन सभी योजनाओं या तो विफल हो गईं हैं या फिर विलंबित हुए हैं।

चीन की स्थिति (China Situation)

प्रश्नकर्ता: चीन में Red Dragon की वर्तमान स्थिति क्या है? क्या उन्होंने अच्छी प्रगति की है?

Cobra: वे अभी भी बहुत कम प्रोफ़ाइल बनाए हुए हैं, क्यों कि यह सुरक्षित नहीं है।

प्रश्नकर्ता: क्या पश्चिमी गूढ़ परंपराओं (Western esoteric traditions) और पूर्वी Daoism तथा Buddhism के बीच कभी आपसी संपर्क या सहयोग हुआ है?

Cobra: हाँ, संपर्क हुआ था, विशेष रूप से भारत में Gandhara और Gupta काल के दौरान।

प्रश्नकर्ता: चीनी क्लासिक उपन्यास “Dream of the Red Chamber” के बारे में लंबे समय से अकादमिक जगत और आम जनता के बीच अलग-अलग मत रहे हैं। आपकी समझ के अनुसार, क्या इसकी मूल रचना अधिक संभावना से एक ही लेखक की कृति है, या समय के साथ कई लेखकों द्वारा इसे आगे बढ़ाकर और संकलित करके बनाया गया है?
साथ ही, क्या यह दावा विश्वसनीय है कि Dream of the Red Chamber के शुरुआती दौर की रचना में Ming वंश के इतिहास को एक रूपक (allegory) के रूप में उपयोग किया गया था?

Cobra: यह एक ही लेखक की रचना है, जिसका संबंध Blue Dragons से है। उपन्यास में Ming वंश के इतिहास को एक कोड के रूप में उपयोग किया गया था।

Dream of the Red Chamber
Dream of the Red Chamber

प्रश्नकर्ता: Nüwa द्वारा आकाश की मरम्मत (Nüwa repairing the sky) की कहानी वास्तव में किस बारे में है? यह भी कहा जाता है कि जिस पत्थर से Nüwa ने आकाश की मरम्मत की थी वह beryl था। क्या यह सच है?

Cobra: यह ब्रह्मांडीय संतुलन को पुनर्स्थापित करने की एक कथा है (मिस्र (Egypt) की देवी Maat की तरह)।

 “Nüwa द्वारा आकाश की मरम्मत” चीनी परंपरा की सबसे प्रतीकात्मक सृष्टि-कथाओं में से एक है। इसमें बताया गया है कि Nüwa ने पाँच रंगों के पत्थरों का उपयोग करके टूटे हुए आकाश को ठीक किया, आपत्ती को शांत किया और संसार में फिर से व्यवस्था तथा शांति स्थापित की।
Nüwa द्वारा आकाश की मरम्मत” चीनी परंपरा की सबसे प्रतीकात्मक सृष्टि-कथाओं में से एक है। इसमें बताया गया है कि Nüwa ने पाँच रंगों के पत्थरों का उपयोग करके टूटे हुए आकाश को ठीक किया, आपत्ती को शांत किया और संसार में फिर से व्यवस्था तथा शांति स्थापित की।

प्रश्नकर्ता: I Ching (ई-चिंग) को अक्सर भविष्य की प्रवृत्तियों को देखने और अनुमान लगाने के एक साधन के रूप में देखा जाता है। क्या Light Forces ग्रहों की स्थिति और Event‌ के लिए सबसे स्थिर और तेज़ कार्य-पथ की पहचान करने के लिए I Ching का उपयोग कर सकती हैं?

Cobra: अधिकांश मामलों में I Ching अवचेतन मन की प्रक्षेपणों को दर्शाता है और यह इतना विश्वसनीय नहीं है कि Light Forces इसे उपयोग कर सकें।

प्रश्नकर्ता: चीनी संस्कृति में लोग मृत रिश्तेदारों के लिए joss paper, कागज़ के घर, रोज़मर्रा की वस्तुएँ, यहाँ तक कि स्मार्टफोन भी जलाते हैं। वे देवताओं के लिए भी joss paper जलाते हैं। क्या मृत व्यक्ति या ये तथाकथित देवता वास्तव में वह सब प्राप्त करते हैं जो जलाया जाता है? इस प्रथा के पीछे गहरा अर्थ क्या है?

Cobra: यह एक प्रकार का अर्पण है जो आध्यात्मिक संबंध और शुद्धिकरण (purification) उत्पन्न करता है।

जॉस पेपर अर्पण
जॉस पेपर अर्पण

खनिजों से संबंधित प्रश्न

प्रश्नकर्ता: आपने उल्लेख किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के North Carolina के एमराल्ड्स Saint Germain की New Atlantis योजना से जुड़ सकते हैं। मैं इन एमराल्ड्स के पीछे के गहरे महत्व को समझना चाहता हूँ, और क्या वे Event को प्रकट (manifest) करने में प्रत्यक्ष समर्थन भी प्रदान कर सकते हैं?

कोबरा : वे New Atlantis के कोड्स को धारण करते हैं और Saint Germain और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंध को मजबूत करते हैं।

प्रश्नकर्ता: Somali एमराल्ड्स के बारे में हम समझते हैं कि उन्हें सावधानी के साथ उपयोग करना चाहिए। क्या आप लाइटवर्करों के लिए Somali एमराल्ड्स के साथ काम करने के कुछ शुरुआती स्तर के तरीके साझा कर सकते हैं?

कोबरा : सलाह दी जाती है कि केवल वे लोग जो ऊर्जा कार्य (energy work) में बहुत अनुभवी हैं, वही Somali एमराल्ड्स का उपयोग करें।

प्रश्नकर्ता: आपने एमराल्ड्स के बारे में जो जानकारी साझा की, उसमें मैंने देखा कि एक ही खनिज प्रकार के भीतर भी अलग-अलग स्थानों से आने वाले पत्थर अलग-अलग ऊर्जात्मक संबंध और प्रतीकात्मक अर्थों से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में, Aquamarine या Morganite जैसे क्रिस्टल्स के लिए भी क्या अलग-अलग स्थानों से आने पर अलग-अलग ऊर्जात्मक संबंध और कार्यात्मक विशेषताएँ हो सकती हैं?

कोबरा : हाँ, कुछ मामलों में, लेकिन अंतर, एमराल्ड की तुलना में कम है।

प्रश्नकर्ता: Myanmar से मिलने वाले Phenakite को कुछ लोग पृथ्वी पर सबसे उच्च कंपन (highest vibrational frequency) वाला क्रिस्टल बताते हैं। इस पत्थर के बारे में आप हमारे साथ क्या जानकारी साझा कर सकते हैं?

कोबरा: Russia से मिलने वाला Phenakite इससे भी अधिक उच्च कंपन वाला हो सकता है।

प्रश्नकर्ता: ऐसा लगता है कि Beryl परिवार के अधिकांश सदस्यों को धीरे-धीरे लाइटवर्करों के सामने प्रस्तुत किया गया है, और वे ऊर्जात्मक स्तर पर काफी शक्तिशाली हैं। लेकिन Heliodor का उल्लेख कम हुआ है। क्या आप बता सकते हैं कि Beryl परिवार में Heliodor की क्या भूमिका है, और यह किस प्रकार की ऊर्जात्मक अर्थ और संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है?

कोबरा : Heliodor हमें हमारी Golden Timeline से जोड़ता है, और अब उसका समय आ गया है।

Beryl परिवार में शामिल खनिज हैं: Goshenite, Aquamarine, Morganite, Emerald, Bixbite और Heliodor
Beryl परिवार में शामिल खनिज हैं: Goshenite, Aquamarine, Morganite, Emerald, Bixbite और Heliodor

प्रश्नकर्ता: इस विचार के संबंध में कि एमराल्ड्स एक प्रकार की सार्वभौमिक कठोर मुद्रा (universal hard currency) हैं, हम यह जानना चाहते हैं कि भविष्य में किन परिस्थितियों में हमें एमराल्ड्स को कठोर मुद्रा के रूप में उपयोग करने की आवश्यकता पड़ सकती है?

कोबरा: पृथ्वी के बाहर की सभ्यताओं (extraterrestrials) के साथ वस्तु-विनिमय (bartering) करते समय।

कोलंबिया की Muzo Mine के एमराल्ड
कोलंबिया की Muzo Mine के एमराल्ड

प्रश्नकर्ता: पिछले प्रश्न के संदर्भ में, चाँदी (silver) के अलावा, दीर्घकालिक दृष्टिकोण से क्या एमराल्ड्स लोगों के लिए निवेश करने या अपने पास रखने के लिए और भी अधिक मूल्यवान विकल्प हो सकते हैं?

कोबरा: संभवतः, हाँ।

प्रश्नकर्ता: पृथ्वी पर कुछ ऐसे खनिज भी हैं जो एमराल्ड्स से भी अधिक दुर्लभ हैं और जिनमें अत्यधिक सुंदरता तथा कलात्मक मूल्य भी होता है। ब्रह्मांडीय कलात्मक या ऊर्जात्मक दृष्टिकोण से, क्या पृथ्वी पर पाए जाने वाले ये अधिक परिष्कृत और दुर्लभ खनिज भी ब्रह्मांडीय स्तर पर उच्च मूल्य और महत्व रखते हैं?

कोबरा : उनमें से अधिकांश खनिज पूरे ब्रह्मांड में काफ़ी सामान्य रूप से पाए जाते हैं।

गुलाबी रंग वाला गुलाब जैसा कैल्साइट!
China के Yaogangxian क्षेत्र से। फ्लोराइट के ऊपर गुलाब के आकार का कैल्साइट का फूल उगा हुआ है। पूरी पृथ्वी पर ऐसे नमूने बहुत ही कम पाए गए हैं, और अब तक इन्हें केवल China में ही खोजा गया है। यह प्राकृतिक इतिहास की एक बिल्कुल अद्भुत और परिपूर्ण कलाकृति है। 
     — जेम्स इलियट (James Elliott)
गुलाबी रंग वाला गुलाब जैसा कैल्साइट!
China के Yaogangxian क्षेत्र से। फ्लोराइट के ऊपर गुलाब के आकार का कैल्साइट का फूल उगा हुआ है। पूरी पृथ्वी पर ऐसे नमूने बहुत ही कम पाए गए हैं, और अब तक इन्हें केवल China में ही खोजा गया है। यह प्राकृतिक इतिहास की एक बिल्कुल अद्भुत और परिपूर्ण कलाकृति है।
— जेम्स इलियट (James Elliott)

प्रश्नकर्ता: China में कुछ लाइटवर्करों ने अच्छे इरादों से कार्य किया, लेकिन उनके पास वित्तीय साधन बहुत सीमित थे। पहले उन्होंने कुछ एमराल्ड्स खरीदे और उन्हें भूमि में दबा दिया, जो tachyonized नहीं थे। हाल ही में कोबरा के ब्लॉग पर आए अपडेट देखने के बाद वे चिंतित हो गए हैं। क्या इस प्रकार का दफनाना Light Grid पर कोई नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है? और क्या इसके कारण उन्हें gray hat lightworkers माना जा सकता है?

कोबरा: यदि वे non-tachyonized stones को bury करते हैं, तो उन्हें स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वे tachyonized नहीं हैं, ताकि किसी प्रकार का भ्रम न हो। यदि वे ऐसा करते हैं, तो वे gray hats नहीं हैं। लेकिन यदि वे non-tachyonized stones को tachyonized बताकर प्रस्तुत करते हैं, तो वे निश्चित रूप से gray hats हैं।

प्रश्नकर्ता: एक चीज़ होती है जिसे Chatham Created एमराल्ड कहा जाता है। इसमें प्राकृतिक एमराल्ड जैसी ही प्रकाशीय और रासायनिक गुण, तत्व और वृद्धि की विशेषताएँ होती हैं। हम समझते हैं कि यह प्राकृतिक एमराल्ड का स्थान नहीं ले सकता। लेकिन क्या इस प्रकार का एमराल्ड Light Forces के ग्रह विमुक्ति प्रयासों में कोई भूमिका निभा सकता है?

कोबरा : बहुत सीमित स्तर तक, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से नहीं उगा है।

Chatham Created एमराल्ड – एक एमराल्ड क्रिस्टल जो प्रयोगशाला (laboratory ) में उगाया और बनाया जाता है।

प्रश्नकर्ता: एमराल्ड्स, मूल्यवान कलाकृतियों (works of art) और उच्च गुणवत्ता वाले ऑर्गेनिक कद्दू के बीज के तेल (pumpkin seed oil) के अलावा, और कौन-सी वस्तुएँ सार्वभौमिक व्यापारिक वस्तुओं (universal trade goods) के रूप में जा सके।

कोबरा: मुझे ऐसी कोई अन्य वस्तुएँ ज्ञात नहीं हैं जिनका अन्य सभ्यताओं के साथ व्यापार किया जा सके।

ब्रह्मांडीय और ऊर्जा से संबंधित प्रश्न और उत्तर

प्रश्नकर्ता: China में कुछ लाइटवर्कर्स जो burial work में भाग लेते हैं, वे मैप कोऑर्डिनेट्स (map coordinates) का उपयोग करने में बहुत कुशल हैं। क्या यह संभव है कि हम कुछ विशेष कोऑर्डिनेट्स प्रदान करें और अपने मन में अपनी स्टार फैमिली को सूचित करें तथा उनसे अनुरोध करें कि वे हमारे दिए हुए स्थान पर हमसे मिलने आएँ या सहायता प्रदान करें? यह स्थान किसी दूरस्थ और निर्जन प्रदेश में हो सकता है, न कि किसी निजी भूमि पर, और इसके बारे में केवल वही व्यक्ति जानता हो। क्या इस प्रकार का निजी रूप से कोऑर्डिनेट्स देकर स्टार फैमिली से मिलने या सहायता माँगने की घटना Event से पहले हो सकती है?

कोबरा: Event से पहले इसकी संभावना बहुत कम है, क्योंकि यह सुरक्षित नहीं है।

प्रश्नकर्ता: कुछ लाइटवर्कर समुदाय के भीतर संघर्ष और अशांति, व्यक्तिगत वित्तीय कठिनाइयों, और प्रगति की धीमी गति के कारण थकान महसूस कर रहे हैं और Event में उनका विश्वास कम हो रहा है। हम ऐसे लोगों की कैसे सहायता कर सकते हैं?

कोबरा : उन्हें अपनी Golden Timeline पर काम करना शुरू करना चाहिए।

प्रश्नकर्ता: पिछले प्रश्न के संदर्भ में, क्या हम Light Forces से अनुरोध कर सकते हैं कि वे हमारे सपनों में हमसे संपर्क करें और हमें प्रोत्साहन और हीलिंग प्रदान करें?

कोबरा : हाँ।

प्रश्नकर्ता: आपने 2018 के कॉन्फ्रेंस में कहा था कि Phoenix एक बहुत शक्तिशाली प्रतीक है। क्या अभी आप Phoenix के बारे में कुछ साझा करना उचित समझते हैं?

कोबरा : यह पुनर्जन्म और परिवर्तन का प्रतीक है।

फीनिक्स एक पौराणिक प्रतीक है जो पूर्वी और पश्चिमी दोनों परंपराओं में पाया जाता है। यह पुनर्जन्म, शुद्धिकरण और अग्नि के माध्यम से नवीनीकरण की शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इसे अक्सर आशा के संकेत और एक नए युग के आरंभ के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
फीनिक्स एक पौराणिक प्रतीक है जो पूर्वी और पश्चिमी दोनों परंपराओं में पाया जाता है। यह पुनर्जन्म, शुद्धिकरण और अग्नि के माध्यम से नवीनीकरण की शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इसे अक्सर आशा के संकेत और एक नए युग के आरंभ के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

प्रश्नकर्ता: हम अपनी दैनिक साधना में Sedna की ऊर्जा से कैसे जुड़ सकते हैं? क्या आप इस लघु ग्रह (minor planet) के बारे में और जानकारी साझा कर सकते हैं, जैसे कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसका प्रतीकात्मक अर्थ क्या है?

कोबरा : ज्योतिषीय रूप से Sedna का अर्थ प्लैटोनिक वर्ष (Platonic year) / सोलार फ्लैश के आधे चक्र (solar flash half cycle) है।

sedna
Sedna

प्रश्नकर्ता: क्या आप समझा सकते हैं कि ब्रह्मांड की प्राथमिक असंगता (primary anomaly of the Universe) कहाँ से आती है? इसकी उत्पत्ति कैसे हुई?

कोबरा : यह contingency wave function के यादृच्छिक उतार-चढ़ाव (random fluctuations) से उत्पन्न होती है।

प्रश्नकर्ता: आपने उल्लेख किया है कि इस्लामी दुनिया के सकारात्मक Green Dragons, Emerald Light के संरक्षक हैं। वे Emerald Light के संरक्षक क्यों हैं?

Cobra: क्योंकि उनकी वंश परंपरा Atlantis के Emerald Temple से उत्पन्न होती है।

प्रश्नकर्ता: यदि कोई लाइटवर्कर Guanyin के साथ गहरा संबंध महसूस करता है, तो Goddess meditations में उनकी उपस्थिति का आह्वान करने और षट् अक्षरी मंत्र (Six-Syllable Mantra) का जप करने के अलावा, उस संबंध को और गहरा करने के लिए कौन-से तरीके सहायक हो सकते हैं?

कोबरा : अपने Soul Star Chakra में उनकी उपस्थिति की कल्पना करें।

Guanyin और षट् अक्षरी मंत्र (Six-Syllable Mantra)
Guanyin और षट् अक्षरी मंत्र (Six-Syllable Mantra)

The Event और भविष्य

प्रश्नकर्ता: पिछले कुछ वर्षों में शॉर्ट-फॉर्म वीडियो संस्कृति बहुत फैल गई है, और इंटरनेट पर कई इन्फ्लुएंसर्स और लाइव-स्ट्रीमर्स ध्यान और ट्रैफिक पाने के लिए जानबूझकर झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाते हैं। Event शुरू होने के शुरुआती चरण में क्या Light Forces ने इस समस्या से निपटने के लिए कोई नए तरीके तैयार किए हैं? क्या हमारे इंटरनेट सिस्टम में कुछ समय के लिए व्यवधान आ सकता है?

कोबरा : Event के दौरान इंटरनेट कुछ समय के लिए बंद हो सकता है।

प्रश्नकर्ता: पिछले वर्ष 4 सितंबर के आपके अपडेट में आपने कहा था:
“Event / liberation plan अभी एक बड़े अपग्रेड और ऑप्टिमाइज़ेशन से गुजर रहा है।”
क्या इसका अर्थ है कि Event के दौरान लाइटवर्करों को जो करना होगा उसमें बदलाव आ सकता है? हम यह जानना चाहते हैं कि Event के दौरान बड़ी संख्या में Event के बारे में प्रिंटेड फ्लायर्स तैयार करके सड़कों पर बाँटना अभी भी उपयोगी होगा, या Light Forces ने Event के शुरुआती चरण के लिए इससे अधिक प्रभावी योजनाएं विकसित कर ली हैं?

कोबरा : मूल तरीका (basic approach) अभी भी वही है।

प्रश्नकर्ता: Event के बाद क्या हमें अपने पिछले जन्मों की यादें वापस पाने के लिए विशेष तरीकों का उपयोग करना पड़ेगा, या फिर पिछले जन्मों की भूली हुई यादें अपने-आप धीरे-धीरे वापस आ जाएँगी, भले ही हम कुछ न करें?

कोबरा : वे अपने-आप धीरे-धीरे वापस आ जाएँगी, लेकिन पिछले जन्मों की स्मृति जागृत करने की विशेष तकनीकें भी Light Forces द्वारा साझा की जाएँगी।

प्रश्नकर्ता: इतिहास में कई पवित्र स्थान, जिन्हें Goddess ऊर्जा के महत्वपूर्ण एंकर पॉइंट्स माना जाता है—जैसे मंदिर या प्राचीन खंडहर—विभिन्न स्तरों पर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। Event के बाद क्या Light Forces के पास इन Goddess ऊर्जा के पवित्र स्थलों को पुनर्स्थापित करने की कोई योजना है?

कोबरा : हाँ, वे उनमें से कई को पुनर्स्थापित करेंगे।

सीरिया के Palmyra पुरातात्त्विक स्थल पर लगभग 2,000 वर्ष पुराना मंदिर है।
सीरिया के Palmyra पुरातात्त्विक स्थल पर लगभग 2,000 वर्ष पुराना मंदिर है।

प्रश्नकर्ता: Event के बाद Ascension Mystery School कैसे कार्य करेगा? क्या यह आज के पाठशालाओं की शिक्षा प्रणाली से पूरी तरह अलग होगा?

कोबरा : वे अधिकतर आश्रमों की तरह होंगे।

Mystery school
Mystery school

प्रश्नकर्ता: Event के बाद क्या पृथ्वी के लोगों को केवल Light Forces द्वारा पहले से निर्धारित “प्रक्रिया और समय-सारणी ( टाइम टेबल) ” के अनुसार ही कार्य करना होगा—जैसे कि पोल शिफ्ट के बाद निकासी (evacuation) की व्यवस्था, और फिर Pleiades या Aldebaran की यात्रा करना?
या फिर क्या अधिक स्वतंत्र और विविध विकल्प भी होंगे—जैसे कि हम सामूहिक निकासी ( evacuation ) से पहले ही पृथ्वी को छोड़कर व्यक्तिगत अंतरतारकीय यात्रा (interstellar journey) पर जा सकें या अन्य विकल्प चुन सकें?

कोबरा: कुछ रचनात्मक सीमाओं (operational restraints) के भीतर आपको काफी हद तक अपनी पसंद को चुनने की स्वतंत्रता होगी।

अन्य प्रश्न

प्रश्नकर्ता: यदि किसी लाइटवर्कर को लोगों के बीच पारस्परिक हस्तक्षेप या तनाव के कारण लगातार थकान महसूस होती है और वह कम सामाजिक संपर्क रखते हुए शांत और स्वतंत्र रूप से काम करना चुनता है, तो क्या इससे उसे अपनी ऊर्जा पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और अपने मिशन को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने में मदद मिल सकती है?

Cobra: हाँ।

प्रश्नकर्ता: मैंने देखा है कि लाइटवर्कर अक्सर आपस में इसलिए बहस करते हैं क्योंकि वे Cobra के संदेशों को अलग-अलग तरह से समझते और व्याख्या करते हैं। क्या आप उन्हें अधिक तर्कसंगत तरीके से संवाद करने और आंतरिक संघर्ष कम करने के लिए कुछ सुझाव दे सकते हैं?

कोबरा: बस यह निर्णय लें कि संघर्ष में शामिल नहीं होना है।

प्रश्नकर्ता: कुछ दावे कहते हैं कि Vatican के भूमिगत तहखाने में राक्षस (demons) सीलबंद करके रखे गए हैं। क्या यह केवल एक अफ़वाह है, या वास्तव में Vatican के नीचे ऐसा कुछ मौजूद था?

कोबरा: Vatican के नीचे सीलबंद किए गए राक्षसों को पहले ही साफ़ किया जा चुका है।

Vatican
Vatican

प्रश्नकर्ता: भारत में वाराणसी को जीवन और मृत्यु के चक्र से विमुक्ति का स्थान माना जाता है। वहाँ कई रहस्यमय अनुष्ठान होते हैं, और भारत भर से लोग अपने जीवन का अंतिम चरण वहाँ बिताने की आशा रखते हैं। यह स्थान इतने लोगों के लिए इतना महत्वपूर्ण और आकर्षक क्यों है?

कोबरा: यह एक बहुत शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा-भंवर (spiritual vortex) है।

प्रश्नकर्ता: भारत के मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के बारे में क्या आप इसके महत्व और भूमिका को समझा सकते हैं?

कोबरा: यह मंदिर बहुत प्राचीन AN/ATVOR प्रकाश स्तंभ का स्थान है।

 महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन

प्रश्नकर्ता: प्रसिद्ध जापानी मंगा One Piece में Eiichiro Oda ने Celestial Dragons को एक शासक वर्ग के रूप में दिखाया है, साथ ही World Government के अंधेरे पक्ष और उसके ऊपर मौजूद छिपी हुई शक्ति संरचनाओं (power structures) को भी दर्शाया है। जब मैं इन सेटिंग्स की तुलना वास्तविक दुनिया के बारे में अपनी कुछ अवलोकनों से करता हूँ, तो वे कुछ मायनों में समान लगती हैं। क्या ओडा ने इन विषयों का वर्णन केवल संयोग और रचनात्मक प्रेरणा से किया था?

कोबरा: यह एक प्रकार का खुलासा (disclosure) था।

प्रसिद्ध जापानी मंगा: One Piece
प्रसिद्ध जापानी मंगा: One Piece

प्रश्नकर्ता: China के लाइटवर्कर समुदाय में यह आम बात है कि लोग किसी नेता जैसी छवि वाले व्यक्ति की बातों को पूरी तरह सही मान लेते हैं और उन पर अत्यधिक निर्भर हो जाते हैं। इससे उनकी अपनी स्वतंत्र सोच और निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है। आप क्या सुझाव देंगे ताकि लोग जानकारी को अधिक स्वस्थ तरीके से ग्रहण कर सकें, और साथ ही तर्कसंगत सोच और स्वयं निर्णय लेने की क्षमता भी बनाए रखें?

कोबरा: लोगों को सभी बाहरी जानकारी की जाँच अपने अंदरूनी मार्गदर्शन (inner guidance) के साथ करनी चाहिए।

प्रश्नकर्ता: क्या Hypnerotomachia Poliphili (द ड्रीम ऑफ पोलिफिली) के अलावा पुनर्जागरण काल की कोई और किताबें हैं जिन्हें आप पढ़ने की सलाह देंगे?

कोबरा: Achille Bocchi : Symbolicarum quaestionum और Marsilio Ficino: Theologia Platonica de immortalitate animorum

प्रश्नकर्ता: यदि मानव आत्मा वापस पशु जगत में नहीं गिरती, तो क्या कोई ग्रह-स्तरीय चेतना मानव स्तर तक नीचे आकर मानव रूप में अवतार ले सकती है?
और क्या कोई मानव आत्मा, आगे के विकास के बाद, ग्रह-स्तरीय चेतना तक उठकर अंततः ग्रह-स्तर का सचेतन अस्तित्व बन सकती है?

कोबरा: यदि मानव आत्मा वापस पशु जगत में नहीं गिरती, क्या कोई ग्रह-स्तरीय चेतना मानव स्तर तक नीचे आकर मानव रूप में अवतार ले सकती है? नहीं।

क्या मानव आत्मा आगे विकास करके ग्रह-स्तरीय चेतना तक पहुँच सकती है और अंततः ग्रह-स्तर का सचेतन अस्तित्व बन सकती है? हाँ।

प्रश्नकर्ता: आज कई लोग, या तो दुनिया से निराश महसूस करते हैं या फिर समझ और कार्य दोनों में केवल सतही स्तर पर ही रहते हैं, बिना वास्तव में गहराई से सोचते हैं। परिणामस्वरूप, वे अक्सर नहीं जानते कि वे क्या कर सकते हैं या अपने जीवन को कैसे बेहतर बना सकते हैं। कुछ लोग तो सीखना भी छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे केवल सतही ज्ञान (surface knowledge) तक ही सीमित हैं।
लेकिन China में एक कहावत है — “जीते रहो और सीखते रहो।” इसलिए मैं पूछना चाहता हूँ, यदि कोई व्यक्ति सच में यह नहीं समझ पा रहा कि वह क्या कर सकता है, तो क्या आपके विचार में सीखना शुरू करना एक अच्छा पहला कदम हो सकता है?

कोबरा: हाँ।

UEL: जैसे-जैसे हम इस इंटरव्यू के अंत की ओर पहुँच रहे हैं, मैं सभी को याद दिलाना चाहूँगा कि कभी-कभी अनुवाद के अंतर या व्यक्तिगत व्याख्या के कारण गलतफहमियाँ पैदा हो सकती हैं। इसलिए यदि आपको कोबरा के संदेशों के बारे में कोई प्रश्न या संदेह हो, तो मैं सलाह दूँगा कि आप कोबरा का ब्लॉग देखें, जहाँ सबसे सटीक और पूर्ण मूल पाठ उपलब्ध है: https://2012portal.blogspot.com/

या आप हमारी वेबसाइट पर कोबरा के नवीनतम अपडेट के चीनी अनुवाद भी देख सकते हैं। वहाँ हम द्विभाषी (अंग्रेज़ी–चीनी) सामग्री प्रदान करते हैं ताकि सभी लोग कोबरा के संदेशों को अधिक सटीक रूप से समझ सकें: https://ue-library.com/category/mr-c-news/mr-c-update/

UEL: China में कई लाइटवर्कर्स इस लिखित इंटरव्यू के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही हम इंटरव्यू के समापन भाग में पहुँच रहे हैं, यदि संभव हो तो हम चाहेंगे कि कोबरा China के लाइटवर्करों के लिए कुछ विचार, सलाह या प्रेरणादायक शब्द साझा करें।

कोबरा: अपने Golden timeline से जुड़ना शुरू करें, अपनी आत्मा से जुड़ें, और परिस्थितियाँ जल्द ही बेहतर होने लगेंगी।

कोबरा, हमारे साथ यह इंटरव्यू पूरा करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह China के लाइटवर्कर समुदाय के लिए वास्तव में एक प्रेरणादायक अनुभव रहा है।

UEL: हम अब अंत के करीब हैं। प्रकाश की विजय! (Victory of the Light!)

Connect with us: Lightwork India WhatsApp Channel: 🔗https://whatsapp.com/channel/0029Va63NlAGehEThlJaAc44
Goddess Power WhatsApp Link: 🔗https://chat.whatsapp.com/DZKwfjvLQXeAlgtX6EPfRR

My website in English, Hindi and Telugu: 🔗https://regret2revamp.com/

Jagruthi English & Hindi YouTube Channel 🔗https://youtube.com/@jagruthi
Crack the belief Telugu YouTube Channel
🔗 https://www.youtube.com/@CrackTheBelief

Blog: 🔗 http://crackthebelief.blogspot.com/?m=1

Contact mail id:🔗 http://regret2revamp@gmail.com

टाकियाँन चैंबर अपॉइंटमेंट के लिए इस प्लेलिस्ट में वीडियो देखें: 📽️https://youtube.com/playlist?list=PLaDd0hjYJn37oJhyuB-1LcjeoujN3iaM-&si=Ob47XgxYlDn9uuja
टैचियन हीलिंग सत्र निर्धारित करने के लिए इस ईमेल पर लिखें। 📧http://regret2revamp@gmail.com
💬74113 33335 व्हाट्सएप पर संदेश भेजें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *